बेटी को अकेला पाकर हैवान बना पिता, इंदौरा में पीडि़ता ने थाने में दर्ज करवाया केस, छानबीन में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

इन्दौरा- व्यूरो रिपोर्ट

खंड इंदौरा के एक गांव मे रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना पेश आई है, जिसमें एक कलियुगी पिता ने अपनी ही जवान बेटी की इज्जत पर हाथ डाल दिया। पीडि़ता ने पिता के खिलाफ थाना इंदौरा में मामला दर्ज करवाया है। वहीं, आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है ।

खंड इंदौरा के गांव की रहने वाली पीडि़त लड़की ने थाना इंदौरा में अपने पिता पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पिता अकसर उसके साथ अश्लील हरकतें करता आ रहा है व किसी को न बताने की धमकी देते रहा है।

वहीं, सोमवार सुबह जब मां अपने भाई के साथ किसी कार्य से रिश्तेदार के घर गई तो उसके पिता ने घर में कोई न होने का फायदा उठाते हुए अश्लील हरकतें और जबरदस्ती करना शुरू कर दी। पीडि़ता किसी तरह से आरोपी के चुंगल से छूट घर से भाग खड़ी हुई और सारी घटना मां को फोन पर बताई।

वहीं, आरोपी ने पीडि़ता को घर पर घटना की किसी को न बताने व खुद आत्महत्या करने की धमकी देते हुए घर से भाग खड़ा हुआ। पीडि़ता ने शिकायत पत्र में कहा कि उसकी दो बहने भी पिता से सुरक्षित नहीं हैं।

डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीडि़ता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा -376, 511 व 506 आइपीसी के तहत थाना इंदौरा में मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...