भाली में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाली में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन समारोह स्थानीय पंचायत उप प्रधान मुंशीराम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम संचालक उप प्रधानाचार्य मान सिंह और किरण देवी ने मुख्य अतिथि को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उप प्रधानाचार्य मान सिंह ने शिविर के दौरान सात दिनों में किए गए कार्यों से मुख्य अतिथि को अवगत करवाया।

इस अवसर पर मुंशी राम ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सशक्त चेतना होती है, जो राष्ट्र के नवनिर्माण में अपना रचनात्मक सहयोग प्रदान कर सकती है । उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने को कहा । इस मौके पर एनएसएस के स्वयं सेवकों ने रंगारंग कार्यक्रम देकर अपनी प्रस्तुति दी मुख्य अतिथि ने एनएसएसस्वयं सेवकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और बच्चों को मिष्ठान के लिए 11 सौ रुपए दिए ।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के वार्ड सदस्य व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के समस्त अध्यापक तथा प्रशिक्षु अध्यापक भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...