ज्वाली कांग्रेस पार्टी ने कोटला बैल्ट में चलाया सदस्यता अभियान

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयंम

ज्वाली कांग्रेस पार्टी ने पार्टी सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के तहत विश्राम गृह कोटला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सदस्यता फार्म बांटे।‌ इस अवसर पर जिला कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर सदस्यता अभियान डॉ गुलशन चौधरी ने कहा कि इस सदस्यता अभियान में कोटला बैल्ट की हर पंचायत से दो दो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बुलाए गए हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य के तहत हर विधानसभा क्षेत्र से 6000 नए सदस्य बनाए जाएंगे।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रदीप वर्मा ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है, जो निरंतर चलती रहती है। कांग्रेस पार्टी ने ही ज्वाली क्षेत्र में सम्पूर्ण विकास किया है। कोटला बैल्ट में एक एक इंट पर कांग्रेस का नाम है। कांग्रेस पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलती है, और विकास में योगदान करती है।

इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर गुलशन चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया, ज्वाली सोशल मीडिया अध्यक्ष गुलशन गैरी, सुमित मेहरा, उमरदीन, मेघराज, करनैल चौधरी, तिलक राज, बाबू राम, अरूण कुमार, वीरेन्द्र कुमार, साहिब सिंह, मसरदीन, रमेशचंद, फकीर मुहम्मद आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...