
शाहपुर- नितिश पठानियां
आज दिनांक 28/02/ 2022 को भाजपा मंडल किसान मोर्चा की बैठक किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जोगिंदर कटोच की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप समाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री मैडम सरवीण चौधरी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनजीत उपस्थित रहे।
बैठक में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनजीत राज्य और केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी और साथ ही मंडल में 2000 किसान प्रहरी बनाने का लक्ष्य तय किया और आगामी समय में मंडल स्तर किसान प्रहरी का एक बड़ा सम्मेलन करने की योजना बनाई।
पार्टी 2022 में मिशन रिपीट करेगी, इसके लिए किसान मोर्चा ने हर मोर्चे पर काम करने का लक्ष्य बनाया। जॉन स्तर की मीटिंगो की रूपरेखा भी तैयार की। शाहपुर मंडल के सभी पांचों जोनों में किसान मोर्चा की बैठके अगले हफ्ते से शुरू होंगी।
साथ ही जिलाध्यक्ष मनजीत ने कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई गई किसानों और मजदूरों के लिए योजनाओं की भी जानकारी दी। मैडम सरवीन चौधरी का भी बहुत-बहुत धन्यवाद किया, जिन्होंने इस मीटिंग में सभी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन और प्रोत्साहित किया।
ये रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य सीमा चौधरी, किसान मोर्चा जिला सचिव अश्विनी चौधरी, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष गिरधारी लाल, सुरजीत, राज पटाकू, किसान मोर्चा महामंत्री नवीन ठाकुर, मंडल सचिव रजंना, मंडल महामंत्री सतीश और साथ में सुरेंद्रा देवी, शिवकुमार ,बलवीर चौधरी, हुकुमचंद, जिगरी लाल और मंडल से मुख्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
