बड़ादेव के शुभ आगमन के साथ मंडी में शुरू हुए शिवरात्रि मेले के कारज

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार 

बड़ादेव कमरूनाग के शुभ आगमन के साथ मंडी नगर में देव आस्था के महासमागम शिवरात्रि महोत्सव-2022 के कारज शुरू हो गए हैं। मेले में सम्मिलित होने के लिए बड़ादेव कमरूनाग सोमवार को मंडी पधारे।

बड़ादेव के अलावा छह और देवी-देवता भी सोमवार को छोटी काशी पहुंचे। शिवरात्रि महोत्सव के आनंद में भावविभोर मंडी नगर देव ध्वनियों की दिव्य गूंज से तरंगित दिखा।

मंगलमय संगीत के मध्य देवी-देवताओं के आगमन से मंडी नगर में पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। अपने ईष्ट देव-देवियों के दर्शन और उनका आशीर्वाद लेने के लिए नगर में जन सैलाब सा उमड़ रहा था।

सबसे पहले पुलघराट के पास जिला प्रशासन की ओर से जिला राजस्व अधिकारी राजीव सांख्यान, तहसीलदार डॉ गणेश ठाकुर और सर्व देवता समाज समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा सहित महोत्सव स्वागत समिति के सभी सदस्यों ने बड़ादेव कमरूनाग का स्वागत किया।

वहां से देव कमरूनाग राज माधोराय मंदिर पहुंचे, जहां उपायुक्त मंडी एवं अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अरिंदम चौधरी ने बड़ादेव का स्वागत किया। उसके बाद देव कमरूनाग ने माधोराय मंदिर में माथा टेका। वहां से बड़ादेव देवलुओं संग राजमहल पहुंचे, जहां राजपरिवार के सदस्यों ने पारंपरिक विधि विधान से उनका स्वागत किया।

बड़ादेव के बाद शुकदेव ऋषि शारटी, शुकदेव ऋषि थट्टा, देवी बगलामुखी बाखली व देवी बुढी भैरवा, देव बुढा बिंगल व बजीर झाथी वीर ने राज माधो राव मंदिर में उपस्थिति दर्ज करवाई। वहां से सभी देवता देवलुओं के साथ अपने ठहरने के तय स्थानों को गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...