नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, पिकअप गाड़ी से बरामद की 47 पेटी शराब

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

उपमंडल मुख्‍यालय करसोग से करीब 28 किलोमीटर नराश चौरिधार में करसोग पुलिस ने नशे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे थाना प्रभारी करसोग श्यामलाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम चौरिधार नराश में गश्‍त कर रही थी। तभी एक पिकउप गाड़ी कोटलु की तरफ से लिंक रोड से होकर स्यांज की तरफ जा रही थी। तभी अचानक पुलिस की टीम को देखकर गाड़ी चालक हड़बड़ा गया व गाड़ी से भाग खड़ा हुआ।

जिस पर पुलिस ने पिकअप गाड़ी एचपी 30-4640 को एकदम अपने कब्जे में लिया और गाड़ी में बैठे एक अन्य व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से 47 पेटियां देशी शराब बरामद की गईं। जिसमें 564 शराब कि बोतले पाई गई है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर एक्ससाइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी करसोग श्याम लाल ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार सुबह लगभग साढ़े 4 बजे उनके नेतृत्व में पुलिस की टीम नराश चौरिधार में गश्त पर थी। उसी दौरान कोटलु से स्यांज लिंक रोड से एक पिकअप गाड़ी आती दिखी। जैसे ही गाड़ी चालक को पुलिस की टीम दिखी तो चालक गाड़ी वहीं छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

जिस पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। जिसमें 47 पेटी देशी शराब बरामद की गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों व माफिया को कतई नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी नशे को रोकने के लिए सहयोग की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...