ढलियारा में बाईपास बनाने की तैयारी, यातायात जाम की समस्या होगी दूर

--Advertisement--

Image

देहरा- आशीष कुमार

ढलियारा में बाईपास बनाने की तैयारी जोरों शोरों पर है। यदि सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो जल्द राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित देहरा उपमंडल के मुख्य कस्बे ढलियारा में यातायात जाम की समस्या दूर हो जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचएआइ) ने यहां बाईपास बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद यहां नए रास्ते का काम शुरू हो जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग 503 (मुबारकपुर-रानीताल) पर स्थित ढलियारा में आम दिनों में भी यातायात जाम की समस्या बनी रहती है। नवरात्र के दौरान समस्या काफी बढ़ जाती है, क्योंकि चितपूर्णी से ज्वालाजी के लिए यहीं से होकर सीधा रास्ता है।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय समेत कई बड़े शिक्षण संस्थान होने की वजह से यहां लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है। अब यदि यहां बाईपास बनता है तो निश्चित रूप से यह समस्या दूर हो जाएगी। प्रोजेक्ट की मंजूरी यहां यातायात दबाव समेत कई बातों पर निर्भर करेगी।

अधिशासी अभियंता, एनएचएआइ हमीरपुर, प्रमोद कश्यप के बोल 

जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता, एनएचएआइ हमीरपुर, प्रमोद कश्यप ने बताया कि हमने यहां बाईपास बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद ही डीपीआर तैयार की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...