हिमाचल: क्रिप्टोकरेंसी के चक्कर में लोगों से 20 करोड़ की ठगी

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

आनलाइन क्रिप्टोकरेंसी से पैसा दोगुना करने के चक्कर में बल्ह हलके के लोगों को करोड़ों का चूना लगा है। इसमें बल्ह के नागचला लुनापानी, नेरचौक, भंगरोटू व अन्य स्थानों के लोग इसका शिकार हुए हैं। लगभग 15 से 20 करोड़ रुपये की ठगी बताई जा रही है। बल्ह थाने में नागचला के रहने वाले व्यक्ति ने मोहाली (पंजाब) के लोगों के खिलाफ शिकायत की है।

पुलिस को दी शिकायत में नागचला के मनोज कुमार पुत्र नानक चंद निवासी कुफरी, डाकघर नागचला, तहसील बल्ह (मंडी) ने बताया कि अगस्त, 2020 में पवन सांख्यान और सुशील जरियाल के पास क्रिप्टोकरेंसी की ओनिक्स ट्रेडिंग कंपनी ओएफएस ट्रेडिंग डाट काम में पैसा इन्वेस्ट किया था।

दोनों ने बताया कि आपका पैसा इसमें सुरक्षित रहेगा और अगर कंपनी फेल भी होती है तो आपका प्रिंसिपल अमाउंट वापस हो जाएगा। मनोज का कहना है कि उस पर उन्होंने काम करते हुए लोगों के लगभग 15 से 20 करोड़ रुपये इसमें लगा दिए।

अब पवन, सुशील के साथ वीरेंद्र प्रदीप सिंह जो इसका हेड है, पैसे वापस करने में आनाकानी कर रहा। जिन लोगों का पैसा लगाया है, वे वापस मांग रहे हैं। वहीं, पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच आरंभ कर दी है।

बता दें कि इससे पहले भी पोंजी कंपनी करोड़ों रुपये ठगकर रफूचक्कर हो गई थी लेकिन इसके बावजूद ठगी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर पता लगाएगी कि कितना पैसा ठगा गया है।

क्या बोले एएसपी मंडी विवेक चहल

एएसपी मंडी विवेक चहल ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि बल्ह में क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। शिकायकर्ता ने मोहाली (पंजाब) के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...