नवोदय युवा क्लब सिरमनी की मेहनत रंग लाई, गरीब प्यार सिंह के टूटे आशियाने की मुरम्मत के लिए जुटाई सहायता राशि

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयम

ज्वाली उपमंडल की पंचायत सिहुनी के गांव सिरमनी के प्यार चंद का मकान बारिश के कारण कुछ दिन पहले गिर गया था । परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मकान की मरमत करवाना भी मुश्किल हो गया था ।

जब इसकी सूचना नवोदय युवा क्लब सिरमनी को मिली तो उन्होंने सिहुनी पंचायत के साथ गरीब प्यार सिंह की आर्थिक सहायता के लिए युवाओं ने पंचायत में एक मुहिम चलाई।

जिसमें उन्होंने गांव वालों से आह्वान किया व अनेक लोगों से संपर्क किया कि आप प्यार चंद के परिवार की सहायता के लिए कुछ धन दान करें ।

मुहिम के तहत युवा क्लब ने सभी लोगों की सहायता से ₹8750 राशि एकत्रित हुई जिसको प्यार चंद के परिवार को प्रदान किया ।

क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने सभी दानी सज्जनों का बहुत-बहुत हृदय से धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने स्थानीय विधायक व प्रशासन से भी प्यार सिंह के घर की मुरम्मत के लिए आर्थिक सहायता करने की अपील की।

इस मौके पर अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, सहयोगी युवा संजीव सीवी , शशि कपूर , मनीष, राहुल, सुनील बार्ड मेंबर सिहुनी पंचायत सहित समस्त दानी सज्जन मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...