जल्द होगा हर समस्या का हल,जयराम सरकार रख रही हर वर्ग का ख्याल- रमेश बराड़

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल 

रविवार को जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने ग्राम पंचायत तरखानंकड के वार्ड नं-1 कुडियाला का दौरा किया। पंचायत में पंहुचने पर पंचायत प्रतिनिधियों व गांववासियों ने जिला परिषद रमेश बराड़ का भव्य स्वागत किया।

जिला परिषद अध्यक्ष ने गांववासियों का हाल-चाल जाना व गांव की जरूरी समस्याओं को लेकर चर्चा भी की। गांववासियों ने जिला परिषद अध्यक्ष के सक्षम गांव में शमशान घाट, महिला मंडल भवन, हैंडपंप, बाबड़ी की मुरमत, सड़क व अन्य कई सम्सयाओं बारे अवगत करवाया।

गांववासियों की समस्याओं को देखते हुए जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने कुछ एक समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया। रमेश बराड़ ने कहा कि कुछ एक जो बड़ी सम्सयाएं है उन्हें भी जिला परिषद हैड़ से स्वीकृत कर जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया।

बराड़ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार शानदार काम कर रही हैं। आज मोदी दुनिया भर में लोकप्रिय हैं, वहीं सीएम जयराम ठाकुर भी हिमाचल की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं। सरकार हर वर्ग का एक समान विकास करवा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जयराम ठाकुर के नेतृत्व में कोरोना जैसी महामारी में प्रदेश वासियों के साथ हर समय खड़ी है व पूरे प्रदेश का चंहुमुखी विकास भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर उपप्रधान सुनील कुमार, बिहारी लाल, ईशवर दास, महिलामंड़ल प्रधान सोनू देवी, वन कमेटी से अनिल कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...