मैं नूरपुर में कहीं भी घर बनाऊ, महामंत्री को क्या तकलीफ: अजय महाजन

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

नूरपुर के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय महाजन ने  मंत्री राकेश पठानिया तथा भाजपा जिला महामंत्री रणवीर सिंह निक्का पर जमकर भड़ास निकाली।

महाजन रविवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी नूरपुर एवं कांग्रेस सेवा दल द्वारा आयोजित खोबड़ी गांव (राजा का बाग) में राष्ट्रीय ध्वज बन्दन समारोह में बोल रहे थे।

महाजन ने निक्का का नाम लिए विना कहा कि भाजपा के महामंत्री जनसभाओं में अक्सर उन पर यह आरोप लगा रहे है कि पठानकोट से आकर चुनाव लड़ते है, क्षेत्र में जगह जगह घर बनाते रहते है। महाजन ने कहा कि नूरपुर विस क्षेत्र उनके पिता स्व सत महाजन की राजनीतिक भूमि है, पूर्व केवल सिंह पठानिया तथा बजीर राम सिंह पठानिया की भूमि है।

महाजन ने कहा कि उनके परिवार ने आर्य समाज, आर्य कालेज नूरपुर को दान किया, क्षेत्र में कई कल्याणकारी कार्य करवाए। नूरपुर विस क्षेत्र उनका परिवार है तथा भूमि पर उनका अधिकार है। मैं कहीं भी घर बनाऊ, महामंत्री को क्या तकलीफ है। महाजन ने महामंत्री को सलाह दी कि राजनीति का स्तर इतना नीचा न गिराएं।

एडीसी दफ्तर क्यों नही लाये बापिस पठानियां

महाजन ने वन मंत्री राकेश पठानिया पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनावों के नजदीक आते ही पठानिया को जिले की याद आ जाती है,कांग्रेस हमेशा जिलों का समर्थन करती है लेकिन चुनावों के समय बनने वाले जिले राजनीतिक स्टंट होता है।

महाजन ने कहा कि वन मंत्री  अक्सर कहते है कि सन 2002 में धूमल सरकार में चुनावों के दौरान नूरपुर में एडीसी कर्यालय खोला गया था जो कांग्रेस ने सत्ता में आते ही उठा दिया।

महाजन ने कहा कि कांग्रेस की सत्ता जाने के बाद दो बार भाजपा सरकार प्रदेश में सत्तासीन हुई, एक बार पठानिया विधायक थे तथा अबकी बार मंत्री है, तो क्यों नहीं उक्त एडीसी कार्यालय बापिस नूरपुर ले आए?

महाजन ने कहा कि पठानिया ने नूरपुर अस्पताल को जोनल अस्पताल बनाने का वायदा किया था, लेकिन आज हकीकत यह है कि 200 विस्तर की घोषणा भी सिर्फ कागजों में है। अस्पताल में न एमडी डॉक्टर है न स्त्री रोग विशेषज्ञ। मरीजों को टांडा तथा पठानकोट के चक्कर लगाने पड़ रहे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...