12 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल 

लोक अदालतें लोगों को सस्ता व शीघ्र न्याय उपलब्ध करवाने के लिए करवाई जाती है। लोक अदालत के माध्यम से केसों का निपटारा जल्दी होता है और दोनों पक्षों के फायदे में होता है क्योंकि यह फैसला उनकी अपनी सहमति से हुआ होता है। इस संदर्भ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च, 2022 को जिला कांगड़ा के सभी न्यायालयों में किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय लक्ष्मी ने बताया कि इस अवसर पर प्री-लिटिगेशन, एनआई एक्ट, धन बसूली के मामले, श्रम विवाद, बिजली तथा जल बिल मामले (गैर-कंपाउडेबल के अलावा), 125 खर्चे के मामले, अपराधिक कपाउडेबल मामले, वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, राजस्व मामले, मोटर यान अधिनियम, अन्यथा सिविल मामले आदि (मुकदमा पूर्व मामला तथा कोर्ट में लम्बित मामले दोनों शामिल) के केस लगाए जायेंगे।

उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे अपने विवाद/केस (मुकदमा पूर्व मामला तथा कोर्ट में लम्बित मामले दोनों शामिल) को शांतिपूर्ण समझौते के लिए 12 मार्च, 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में भेजें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...