जयराम सरकार द्वारा कर्मचारियों को डराना-धमकाना उसकी पैरों तले जमीन खिसकने का संकेत- डा आजाद

--Advertisement--

Image

भाम्बला- नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रवक्ता डा•जय कुमार आजाद ने जयराम सरकार द्वारा कर्मचारियों को अपनी आवाज न उठाने के आदेश देना तुगलकी फरमान करार देते हुए इनकी कड़ी निंदा की है और सरकार से अपने इन आदेशों को तुरन्त वापिस लेने की मांग की है।

यहां पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में डा• आजाद ने कहा कि जब-जब भाजपा सत्ता में आती है तो कर्मचारियों को दबाने और कुचलने की नापाक कोशिश करती है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज समाज का हर वर्ग संघर्ष और आंदोलन की राह पर हैं और सरकार लोगों की बात सुनने के बजाए उनको डराने-धमकाने का रास्ता अपना रही है।

सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल असफल व निराशाजनक रहा है और अब सरकार की हालत “आगे कुआं और पीछे खाई” वाली जैसी है।

डा• आजाद ने जयराम सरकार को हवाई सरकार करार देते हुए कहा कि सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्री आज सड़कों की दशा सुधारने के बजाए अपने-अपने क्षेत्रों में हैलीपैड बनाने में व्यस्त हैं और ग्रामीण सड़कों सहित राजमार्गों की स्थिति बद से बदतर हो गई है।

बेरोजगारी का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है और सरकार चोर दरवाजे से अपने खास कार्यकर्ताओं को भर्ती कर रही है तथा पारदर्शिता का खुलेआम उलंघन हो रहा है।

प्रदेश की जनता इस जनविरोधी भाजपा सरकार को जल्दी से जल्दी चलता करने का इंतजार बेसब्री से कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...