2 साल से बंद बस सेवा, 80 पंचायतों के लोग हो रहे परेशान, विभाग बेखबर

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

एचआरटीसी नाहन डिपो की नाहन से सोलन वाय रेणुका जी बस सेवा पिछले 2 साल से बंद पड़ी है। कोरोना के समय मैं विभाग द्वारा इस बस को बंद कर दिया गया था लेकिन अब जब पूरा हिमाचल खुल गया है लेकिन अभी तक इस बस सेवा को बहाल नहीं किया गया है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति काफी रोष व्याप्त है।

यह बस सेवा लगभग 80 पंचायतों के लोगों के लिए काफी फायदेमंद रही है। बस सेवा के बंद हो जाने के कारण स्कूल के छात्र छात्राओं को पैदल ही अपने घर के लिए नोहराधार से जाना पड़ रहा है नोहराधार से 3:00 बजे के बाद कोई भी बस सेवा राजगढ़ के लिए नहीं है। इसलिए बच्चों को पैदल जाना पड़ रहा है। समाजसेवी एवं भजन गायक नरेश कुमार राधे-राधे ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी इसके बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई है।

क्या कहते है विभाग अध्यक्ष

इस बारे जब एचआरटीसी नाहन डिपो विभाग अध्यक्ष से बात हुई तो, विभाग का कहना है कि बैटरी ना होने के कारण लगभग 20 बसें एचआरटीसी वर्कशॉप में खड़ी है। जैसे ही बैटरी उपलब्ध कराई जाएगी, सबसे पहले इसी बस सेवा को आरंभ किया जाएगा। जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन द्वारा कार्यवाही जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...