यूक्रेन में फंसे सभी हिमाचलियों को निकालने का किया जा रहा प्रयास : राज्यपाल

--Advertisement--

Image

महामहिम राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किए ज्वाला दर्शन ,लिया मां का आशिर्वाद

ज्वालामुखी- ज्योति शर्मा

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में आज महामहिम राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने माता ज्वाला की दिव्य ज्योतियो के दर्शन किये और पुजारी न्यास सदस्य प्रशांत शर्मा ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना करवाई। राज्यपाल कुछ देर मन्दिर में रुके और माता से सभी पर अनुकंपा बनाए रखने की कामना की। राज्यपाल ने गर्भ गृह के साथ शयन भवन में भी दर्शन किये।

मन्दिर न्यास उपायुक्त व डीसी कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल द्वारा राज्यपाल को माता की तस्वीर व सिरोपा भेंट किया गया। इस मौके पर मन्दिर न्यास ज्वालामुखी के उपाध्यक्ष एसडीएम मनोज ठाकुर, और सचिव तहसीलदार दीनानाथ यादव आदि भी उपस्तिथ रहे।

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बताया कि यूक्रेन में हिमाचल व अन्य राज्यो के कई लोग फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने के लिए प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार प्रयासरत है। उनमें कुछ लोगो और छात्रों को निकाला भी गया है और बाकियों को भी जल्द ही निकाल लिया जाएगा। केन्द्र सरकार इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और हरसम्भव प्रयास कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...