जंगल में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, आत्महत्या या फिर हत्या, जांच जारी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत गांव दियोली में एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ  बरामद हुआ है। पुलिस को फंदे पर शव लटके होने की सूचना ग्राम पंचायत प्रधान ने दी है। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का मुआयना किया। युवक का शव दियोली के मुहल्ला चड्डेया वार्ड नंबर सात के जंगल मे मिला है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने शव की पहचान कर ली है। यह युवक गांव घनारी का निवासी है और बैंड बाजा बजाने का कार्य करता था। यह युवक पिछले छह सात दिन से घर से लापता था। युवक के गले में फंदा है और पेड़ से लटका हुआ है हालांकि अभी इस विषय पर जांच होना बाकी है कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने हत्या की है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह युवक मानसिक और आर्थिक दोनों तरह से परेशान चल रहा था, क्योंकि इसके बेटे के दिल में छेद था और पिछले लंबे समय से कारोबार बंद था। हालांकि यह अभी तक जांच का विषय है कि इसकी मौत के क्या कारण रहे। युवक की पहचान नरेश कुमार पुत्र देशराज निवासी घनारी के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज वालिया ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...