प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने पदमश्री ललिता वकील से की शिष्टाचार भेंट

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने दो दिवसीय चंबा दौरे के दौरान आज चंबा में पदमश्री ललिता वकील से शिष्टाचार भेंट की । त्रिलोक कपूर ने कहा कि चंबा रुमाल को लेकर पदमश्री ललिता वकील ने जिला चंबा का नाम पूरे प्रदेश और देश में गौरवान्वित किया है ।

उन्होंने कहा कि उनके चंबा रुमाल के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य से भावी पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ललिता वकील चंबा रुमाल की कला को आने वाले पीढियों से रूबरू करवाने के लिए वह अपने घर में इच्छुक लड़कियों को कला की बारीकियां सिखाती हैं।

इस अवसर चंबा -कांगड़ा संसदीय क्षेत्र पूर्णकालिक  विस्तारक राजपाल , जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल , उपाध्यक्ष नगर परिषद चंबा सीमा कश्यप भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...