केवल सिंह पठानियां को शाहपुर की जनता के आशीर्वाद से बिद्यायक बना कर भेजेंगे शिमला

--Advertisement--

Image

रैत- नितिश पठानियां

रैत कांग्रेस कार्यलय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।जिसमे कांग्रेस के सभी अग्रिम सगठनों के पदाधिकारियों एव कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिमसें सदस्यता अभियान को अंजाम देने की फीडबैक ली।सभी अग्रिम सगठनों के पदाधिकारियो एव कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को पूर्ण करने की जिमेदारी ली।

ब्लॉक् अध्यक्ष सुरजीत राणा ने कहा कि हर बुथ में जा कर सभी सदस्यों के साथ बैठक की जाएगी जिससे बिधानसभा शाहपुर क्षेत्र के सभी बूथों में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी की जनहित कल्याणकारी नीतियों को घर घर तक पहुँचाया जाएगा ।और 2022 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलवाई जाएगी।ओर प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाई जाएगी।राणा ने कहा कि बिधानसभा शाहपुर क्षेत्र में 2022 में केवल सिंह पठानिया को कांग्रेस पार्टी से शाहपुर की जनता के आशीर्वाद से बिद्यायक चुन कर शिमला भेजेंगे।

पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार की करनी ओर कथनी में फर्क है। आज प्रदेश में हर बर्ग की जनता बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी ,किसान – बागवान एवं समग्र समाज के उत्पीड़न से परेशान है। स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों ने आम जन मानस को परेशान कर रखा है। प्रदेश में हर बर्ग परेशान है। सरकार को जनता से कोई लेना देना नही ओर तानाशाही फैसलों से जनता को हर दिन मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है।

इतिहास में पहली बार हुआ कि प्रदेश के मुख्यमंत्री तानाशाही पर उतर आए है लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की जा रही है। जनता अपने हक के लिए अबाज़ नही उठा सकती।भाजपा सरकार कभी कर्मचारियों के हितैषी होने का राग अपनाती थी। आज प्रदेश सरकार का काला सच कर्मचारियों के लिए हितेषी होने का ढोंग सामने आ गया, जो अपने हक के लिए कर्मचारी अबाज़ नही उठा सकते।

आज कर्मचारियों द्वारा अपने हक की अबाज़ उठाने के लिए सरकार की तानाशाही का शिकार होना पड़ रहा है।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तानाशाही रबेये से कर्मचारियों को डरा धमका कर अपनी सरकार की नाकामियों को छुपाने में लग गये है।
अब जनता इस सरकार के झूठ को अच्छी तरह से जान चुकी है अब प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे जाल में फसने बाली नही है।

पठानिया ने कहा कि विधानसभा शाहपुर हल्के में विकास नाम की चीज खत्म हो गयी है। अब शाहपुर में विकास सिर्फ अखबारों में देखने को मिलता है। इसका जबाब भाजपा सरकार को 2022 के बिधानसभा चुनावों में दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पटवारी के 530 और नर्सों के 312 पदों के लिए आवेदन 16 जनवरी तक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने शनिवार...

भारत व साऊथ अफ्रीका टी-20 मैच की सस्ती टिकटें बिकीं, मैच को लेकर दिल्ली से गग्गल हवाई सफर भी हुआ महंगा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला के अंतर्राष्ट्रीय किक्रेट स्टेडियम में 14 दिसम्बर...