
कोटला – स्वयंम
राज्य स्तरीय थिंकिंग डे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संस्था हिमाचल प्रदेश की ओर से 22 फरवरी को राजीव गांधी डिग्री कॉलेज कोटशेरा में बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दिन स्काउट फाइट अगेंस्ट कोरोना २.० प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट एवं स्किल डेवलपमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स और यूनिट लीडर्स को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ कार्लेकर थे। राजकीय आदर्श माध्यमिक पाठशाला कोटला की छात्रा महक शर्मा को अवार्ड ऑफ़ एक्सेलेन्स ए ++ अवार्ड से नवाज़ा गया।
जिला कमिश्नर गाइड नीरज मन्हास ने बताया की जिला कांगड़ा के अन्य तीन स्काउट्स एंड गाइड्स , जिया ग्रीन फ़ील्ड नगरोटा बघवा, मॉडल पब्लिक स्कूल नगरोटा,अभी गुप्ता को स्काउट फाइट अगेंस्ट क्रोना २.० प्रोजेक्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महामहिम राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया गया ।उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
यह प्रोजेक्ट कोरोना कॉल में 10 मई से 15 जुलाई तक चला था । जिसमें इन प्रतिभागियों ने कई प्रकार के टास्क किए और लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया था। एक अन्य प्रोजेक्ट स्किल डेवलपमेंट में जिला कांगड़ा की उर्वी एवं अंशुमन कौशल को बेहतरीन प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।
वही जिला कांगड़ा के रोवर्स रेंजर्स ग्रुप में साहिल, आशिता आचार्य, संजीवना कश्यप को भी समृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। करण सिंह ठाकुर कला अध्यापक रजियाना को बेस्ट मैटोर के खिताब से नवाजा गया ।
ज़िला चीफ़ कमिशनर रेखा कपूर ने सभी विजेताओं को मुबारक दी और उनके विद्यालयों के मुखिया एवम् मेंटोर्ज़ को बधाई दी ।
यह जानकारी जिला कमिश्नर गाइड नीरज मिन्हास ने दी उन्होंने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला कार्यकारिणी की ओर से समस्त प्रतिभागियों को मुबारक दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
