कर्मचारियों को डराने का प्रयास न करें मुख्यमंत्री

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कर्मचारियों के साथ सौहार्द रखने की सलाह देते हुए कहा है कि वह कर्मचारियों को डराने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में सभी को अपनी मांगे रखने और उन्हें मनवाने के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन करने का सम्बैधानिक अधिकार है। इसलिए उन्हें न तो वह डराने का ही प्रयास करें और न ही धमकाने का।
राठौर ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कर्मचारियों को अपनी मांगों को लेकर किसी भी आंदोलन के प्रति कड़ी चेतावनी दी है ,पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों की मांगों के प्रति संवेदनहीन है। उनका यह बयान एक तानाशाही की ओर इंगित करता है।
राठौर ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह उनकी मांगों को लेकर कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनावों के मद्देनजर उन्हें प्रलोभन देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शासकीय व्यवस्था पूरी तरह अस्त व्यस्त होकर रह गई है।
राठौर ने प्रदेश में किसानों बागवानों को खाद न मिलने पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि सरकार अपना दायित्व निभाने में विफल रही है। उन्होंने कहा है कि आज थोड़ी बहुत खाद जो किसानों बागवानों को अपनी भाग दौड़ कर मिल भी रही है वह बहुत ही महंगी दरों पर खरीदी जा रही है।
पिछले साल की अपेक्षा इस साल दुगने से भी ज्यादा महंगी दरों पर खाद बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों बागवानों को कोई भी राहत सरकार ने नही दी है। उन्होंने सरकार से किसानों व बागवानों को सस्ती दरों में तुरंत खाद उपलब्ध करवाने को कहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों विशेषकर हिमाचल के लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की तनातनी में वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित उनके घरों में पंहुचाया जाना चाहिए।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...