सामान्‍य वर्ग आयोग गठित कर सरकार ने सवर्ण समाज के साथ किया धोखा, रुमित ठाकुर ने साधा निशाना

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

विधानसभा में पहुंचे देवभूमि क्षत्रिय संगठन और सवर्ण संगठनों के नेता रुमित ठाकुर का कहना है कि सरकार ने प्रदेश के सबसे बड़े समाज को धोखा दिया है। सवर्ण आयोग के नाम पर सामान्य वर्ग आयोग गठित किया गया है, यह आयोग भी अधूरा है।

उन्होंने कहा कि सवर्ण आयोग गठित किया जाना चाहिए था। लेकिन सरकार ने सामान्य वर्ग आयोग गठित किया है। जिसका सवर्ण वर्ग विरोध करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को सामान्य वर्ग आयोग की अधिसूचना नहीं करनी चाहिए। इसके लिए अधिनियम बनाया जाना चाहिए था, यह अधूरा काम किया गया है।

उन्होंने कहा कि आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के लिए जिस तरह से नियम बनाए गए हैं, उससे स्पष्ट होता है कि यह आयोग केवल राजनीतिक नियुक्तियां करने के लिए गठित किया गया है। इस आयोग में राजनीतिक आधार पर नियुक्तियां होने वाली हैं। जिसके चलते सामान्य वर्ग आयोग की स्वायत्तता पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया कि सवर्ण संगठनों को विश्वास में लिया जाना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...