सफेदा चौक पर आए दिन छोड़ी जा रही जादू टोने की चीजें,लोगों में दहशत का माहौल

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट

विधानसभा शाहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेहड के सफेदा चौक सार्वजनिक स्थान वर्षालय में आए दिन जादू टोने की चीजें छोड़ने की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

स्थानीय बासी जगदीश चंद ने बताया कि कल रात मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही वाकया यहां पर देखने को मिला। जब सुबह सवारियां बस लेने पहुंची तो सार्वजनिक स्थान सफेदा चौक पर देखने को ऐसा ही मंजर सामने आया जिस पर सफेदा चौक के दुकानदार ग्राम पंचायत ठेहड के प्रधान मनजीत सिंह राणा को मौका पर बुलाकर इस बारे में अवगत करवाया ।

उन्होंने पंचायत प्रधान से सार्वजनिक स्थान पर ऐसी चीजें फेंके जाने को लेकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस सार्वजनिक स्थान पर हर रोज ढाई 300 के करीब लोगों की आवाजाही रहती है और यह रानीताल कोटला और शाहपुर जवाली सड़क पर मुख्य चौक हैै।

दुकानदारों ने ग्राम पंचायत प्रधान से यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसे कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए और यहां का माहौल भी शांत रहें और साफ-सफाई रहे ।

इस मौके पर प्रधान मनजीत राणा ,ओमप्रकाश, केबल सिंह, धर्मवीर सिंह, संजु आदि स्थानीय लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...