प्रदेश में मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले की तर्ज पर मेले और त्यौहार मनाए जाएं

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

पिछले 2 साल से कोरोना वायरस के कारण प्रदेश में सभी मेले और त्योहार एस ओ पी के अंतर्गत मनाए गए। हैरानी वाली बात तो यह है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम को छोड़कर बाकी सभी गतिविधि करवाई गई।

क्या सांस्कृतिक संध्या से कोना वायरस फैलता है?

प्रदेश के सभी कलाकार पिछले 2 साल से आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में फैसला लिया गया की मंडी जिला के शिवरात्रि मेंले में प्रदेश और स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा। बाहर से किसी भी कलाकार को नहीं बुलाया जाएगा। यह उनका बहुत ही अच्छा कदम बताया जा रहा है।

सिरमौर में होला मोहल्ला पोंटा साहब राजगढ़ का शिरगुल मेला, हरिपुरधार का मां भवानी मेला आयोजित किया जाता है। स्थानीय भजन गायक एवं समाजसेवी नरेश कुमार राधे ने जिला सिरमौर में होने वाले त्योहारों में सांस्कृतिक संध्या करने का आग्रह किया है।

उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंडी शिवरात्रि के लिए दो बार उनका ऑडिशन हुआ है, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...