केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में मनाया गया स्काउट – गाइड विश्व चिंतन दिवस

--Advertisement--

Image

जसवां प्रागपुर- आशीष कुमार

केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में आज दिनांक 22.02.2022 को स्काउट एंड गाइड विश्व चिंतन दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया | इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या स्वाति अग्रवाल मुख्य अतिथि रही ।

सबसे पूर्व प्राथमिक विभाग की लड़कियों ने बुलबुल घेरा बनाकर तथा गीत गाकर मुख्य अतिथि महोदया का स्वागत किया । इसके पश्चात विद्यालय की संगीत शिक्षिका रीना कुमारी ने स्कॉर्फ पहनाकर मुख्य अतिथि महोदया का स्काउट – गाइड मुहिम में स्वागत किया ।

प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने स्काउट – गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडन पावेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए तथा बच्चों को स्काउट – गाइड मुहिम में शामिल होने तथा समाज में भलाई के कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।

इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना की गई , जिससे बच्चों को सभी धर्मों का सम्मान करने की प्रेरणा मिली ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...