दर्दनाक हादसाः पहले पति और बाद में पत्नी ने भी तोड़ा दम, तीन हुए घायल

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार 

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के अंतर्गत सुंदरनगर में एक दर्दनाक हादसे में पति व पत्नी की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। ये हादसा मंगलवार देर शाम सुंदरनगर उपमंडल के निहरी क्षेत्र के पंडार में हुआ है।

यहां पर कार (एचपी30/2462) के खाई में गिर गई, कार पांच लोग सवार थे। हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।

इनमें पहले इंद्र सिंह का मौत हुई, उसके बाद उनकी उपचाराधीन पत्नी ने भी दम तोड़ दिया है। जबकि हादसे में अन्य 3 घायलों का उपचार सिविल अस्पताल सुंदरनगर में चल रहा है। वही हादसे में दंपति की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार निहरी क्षेत्र के पंडार में कार के खाई में गिरने 5 लोग घायल हो गए थे। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए सीएचसी रोहांड़ा लाया गया। लेकिन हादसे का शिकार हुए 35 वर्षीय इंद्र सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अन्य लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें सुंदरनगर स्थित नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

यहां पर उपचार के दौरान इंद्र सिंह की 27 वर्षीय पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।इस हादसे में घायल डोला राम (40) पुत्र नागुराम निवासी ब्रौहकड़ी, प्रभा देवी (32) पत्नी ओम प्रकाश निवासी पंडार, रुहीन (7) पुत्री ओमप्रकाश घायल हुए, जिनका उपचार नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में चल रहा है।

उधर, डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है और अन्य तीन घायलों का नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...