आग सेंक रहे व्यक्ति को आया चक्कर, झुलसने से हाे गई मौत

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

सुलह विधानसभा क्षेत्र के तहत आते गांव फरेढ़ में आग से झुलसने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फरेढ़ निवासी अश्विनी शर्मा (55) कुछ दिनों से बीमार चल रहा था।

मंगलवार सुबह साढ़े 7 बजे जब वह घर में एक तेल के खाली कनस्तर में आग सेंक रहा था तो उसे अचानक से चक्कर आ गया। इस दौरान वह कनस्तर में गिरकर बुरी तरह से झुलस गया और उसी दौरान उसकी मौत हो गई।

घर में दोनों पति-पत्नी ही रहते थे। घटना के समय अश्विनी की पत्नी घर में नहीं थी। जब थोड़ी देर बाद वह घर पहुंची तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके चिल्लाने पर आस-पड़ोस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

घटना की सूचना भवारना पुलिस थाना में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...