घर में मिला हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त व्यक्ति का कंकाल, फोरैंसिक जांच खोलेगी मौत का राज

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू 

पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत पंचायत टम्बर के गांव मझोटी में 62 वर्षीय व्यक्ति का कंकाल उसी के घर के कमरे में पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मझोटी गांव का विजय कुमार हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त हुआ था और अपने पैतृक मकान में अकेला रहता था जबकि उसकी पत्नी व बच्चे पालमपुर में रहते हैं। विजय कुमार का उसकी पत्नी के साथ कोर्ट में केस चल रहा था और पिछले 2 साल से पेशी में नहीं आ रहा था।

मृतक का मकान गांव से अलग है व कोरोना काल के चलते किसी का उसकी तरफ ध्यान नहीं गया। मृतक का लम्बे समय से कोई पता न होने के चलते मंगलवार को उसका बेटा उसकी जानकारी लेने के लिए घर पहुंचा तो कमरे में कंकाल देखकर दंग रह गया। उसने इसकी सूचना पंचायत व पुलिस को दी। मृतक के बेटे ने कपड़ों से अपने पिता की पहचान की।

मौके पर लम्बागांव पुलिस व डीएसपी बैजनाथ पहुंचे व साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर फोरैंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

डीएसपी बीडी भाटिया ने कहा कि मौत कब व किन कारणों से हुई है, इसका पता फोरैंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...