गांव में बस पहुंचने पर ग्रामीणों ने बस चालक व परिचालक को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन बर्मा

उपमंडल अर्की के अंतर्गत ग्राम पंचायत खनलग में शिमला से रौड़ी गांव के लिये चल रही बस को सोमवार से विभाग द्वारा कुनिहार तक कर दिया गया है।

यह बस शिमला से प्रतिदिन दोपहर के 12:30 बजे चलती थी और रौड़ी गांव में 2:20 पर पहुंचती थी। अब इस बस की समय सारिणी में भी परिवर्तन कर दिया गया है और अब यह शिमला से सुबह 11:40,पर चलेगी और रौड़ी से वाया जोखाघाटी कुनिहार जाएगी और कुनिहार से 2:30 मिनट पर इसी रूट से वापिस आएगी।

यह बस पूर्व की भांति शिमला से वाया धामी ही चलेगी और गलोग से रंगोल जाने के बाद ही रौड़ी व आगे के रूट पर जाएगी।

उल्लेखनीय है कि यह गलोग से कुनिहार के लिये सड़क मार्ग का कार्य वर्षों से अधर में ही लटका पड़ा था और ग्रामीणों में सड़क मार्ग को लेकर आम सहमति नही बन पा रही थी।

उस समय खनलग गांव के वयोवृद्ध समाजसेवी रामकृष्ण चौहान ने आगे बढ़कर सभी के मध्य सामंजस्य करवाया और इस सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण करवाया।

वर्ष 2019 में लोकनिर्माण विभाग द्वारा रौड़ी गांव से आगे सड़क मार्ग को बस के लिये पास कर दिया था,उसके बाद से ही ग्रामीण निरन्तर इस सड़क मार्ग पर बस सुविधा के लिए निरन्तर मांग कर रहे थे।

रौड़ी गांव के समाजसेवी प्रेमसिंह चौहान,सुंदर सिंह चौहान और खनलग गांव के रहने वाले राधेश्याम चौहान ने इस बस को चलवाने के लिये विभाग से सम्पर्क शुरू किए और वे लगातार इस बस के लिए प्रयासरत रहे।

जानकारी देते हुए सुंदर सिंह ने बताया कि इस बस के रूट को कुनिहार तक करवाने के लिये वे तीनों कई बार शिमला – दो के क्षेत्रीय प्रबंधक से मिले।

इस बस के चलने से कई पंचायतों के ग्रामीणों को अब प्रतिदिन कुनिहार जाने व आने की सुविधा मिलेगी। इस बस के रूट के विस्तार के लिये स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार, शिमला- दो के क्षेत्रीय प्रबंधक गोविंद ठाकुर का आभार प्रकट किया है।

सोमवार को रौड़ी गांव में इस बस के पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा बस के चालक व परिचालक को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता रवि कपूर का भी विशेष आभार प्रकट किया है,क्योंकि इस सड़क मार्ग के रखरखाव को लेकर इनका हमेशा सहयोग मिलता रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...