पुलिस ने सुलझाया डमटाल में सड़क किनारे मिली खून से लथपथ लाश हत्‍या का मामला

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

पुलिस थाना डमटाल के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगती सड़क किनारे खून से लथपथ व्यक्ति की लाश मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने व्यक्ति की हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक व्यक्ति की हत्या करने वाला डमटाल का ही निवासी है।

जानकारी के मुताबिक गत रविवार को डमटाल बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ संपर्क मार्ग किनारे लोगों ने खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा।

जिसकी सूचना थाना डमटाल को दी, जिस पर त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र, थाना डमटाल के प्रभारी हरीश गुलेरिया मौके पर पहुंचे।

आरोपित लवली पुत्र सतनाम सिंह निवासी संगम ढाबा डमटाल का रहने वाला है। वहीं मृतक कंचन उर्फ निक्का पुत्र पुरुषोत्‍तम निवासी नाजर चक्का जिला पठानकोट का रहने वाला था।

वहीं हत्या की घटना पेश आने पर डीआइजी सुमेधा द्विवेदी व एसपी कांगड़ा डा. खुशहाल शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे थे। उस समय पुलिस को मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, क्योंकि उसके पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला था।

बाद में जांच के दौरान पता कि चला कि मृतक डमटाल स्थित एक होटल मालिक का बेटा निक्का कुमार निवासी पठानकोट पंजाब है। मृतक की पहचान होने के बाद जब पुलिस ने शक के आधार पर जांच शुरू की तो डमटाल के एक व्यक्ति द्वारा हत्या करने का अंदेशा होने के साथ साथ कुछ साक्ष्य भी मिले, क्योंकि दोनों शनिवार रात को साथ में थे।

बाद में आरोपित से पूछताछ के दौरान पुलिस का शक सही पाया गया है और आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आइपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

निक्का की बेरहमी के साथ ही हत्या की गई थी, उसके चेहरे व शरीर पर चोटों के कई निशान मिले थे। हत्या के बाद शव को संपर्क मार्ग के किनारे फैंका गया था। गिरफ्तार आरोपित को आज ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...