प्रदेश में बैच आधार पर भरे जाएंगे स्टाफ नर्स के 89 पद, विभाग ने जारी किया शेड्यूल

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश में स्टाफ नर्स के बैच आधार पर 89 पद भरे जाएंगे। अनुबंध पर भरे जाने वाले पदों के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। सामान्य वर्ग के लिए 2010 से 2012 बैच के लिए काउंसिलिंग निर्धारित की है।

काउंसिलिंग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण संस्थान परिमहल कसुम्पटी में सुबह नौ बजे होगी। काउंसिलिंग जिला आधार पर निर्धारित की गई है।

इन पदों पर भर्ती के लिए रोजगार केंद्रों में नाम पंजीकृत होना आवश्यक है और संबंधित शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल व छाया प्रति के साथ काउंसिलिंग के दिन आना होगा। पदों के भरने से प्रदेश में स्टाफ नर्स की कुछ हद तक कमी दूर होगी।

स्वास्थ्य निदेशक डाक्‍टर अनिता महाजन ने बताया काउंसिलिंग के बाद किसी भी तरह के दस्तावेजों पर विचार नहीं किया जाएगा।

पद और बैच

वर्ग, पद, बैच

सामान्य, 35, दिसंबर 2010 तक

सामान्य आर्थिक रूप से अक्षम, 08, जून 2010 तक

अनुसूचित जाति, 17, जून 2011 तक

अनुसूचित जाति बीपीएल, 06, मई 2013 तक

ओबीसी, 15, मार्च 2011 तक

ओबीसी बीपीएल, 3, मार्च 2011 तक

ओबीसी स्वतंत्रता सैनानियों के आश्रित, 1, काउंसिलिंग की तिथि तक

अनुसूचित जनजाति, 03, दिसंबर 2011 तक

अनुसूचित जनजाति बीपीएल, मार्च 2012 तक

काउंसिलिंग शेड्यूल, जिला, तिथि

शिमला, सोलन व सिरमौर, 07-03-2022

कांगड़ा, 08-03-2022

बिलासपुर व हमीरपुर, 09-03-2022

मंडी, 10-03-2022

किन्नौर, कुल्लू, ऊना, चंबा व लाहुल स्पीति, 11-03-2022

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...