Big Breaking- अवैध पटाखा फैक्‍टरी में हुआ ब्लास्ट, छह महिलाएं जिंदा जलीं,

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

जिला ऊना के टाहलीवाल में बड़ा हादसा हुआ है। एक पटाखा फैक्‍टरी में आग लगने से छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। फैक्‍टरी में अचानक आग भड़क उठी व कुछ कर्मी तो बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन काफी आग की चपेट में आ गए।

बताया जा रहा है उद्योग के अंदर 20 से ज्‍यादा कर्मी आग की चपेट में आए। बताया जा रहा है दस लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अचानक आग भड़कने पर छह महिलाओं को जरा भी संभलने का मौका नहीं मिल पाया व वे जिंदा जल गईं। इसके अलावा अन्‍य लोग भी बुरी तरह से झुलसे हैं।

स्‍थानीय पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा ने बताया यह फैक्‍टरी पूरी तरह से अवैध थी। पंचायत की एनओसी के बिना इसका संचालन किया जा रहा था। फैक्‍टरी में पानी का कनेक्‍शन भी नहीं लिया गया था।

यह फैक्‍टरी स्वां के बिल्कुल छोर पर थी। आसपास के लोगों और पड़ोसियों को भी इसके बारे में जानकारी नहीं थी। हादसे के शिकार हुए सभी लोग अन्‍य राज्‍यों के निवासी हैं।

आग पर काबू पा लिया गया है व आग से झुलसे लोगों को अस्‍पताल पहुंचा दिया गया है। प्रशासन व स्‍थानीय लोग भी घायलों की मदद को आगे आए व तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया। छह कर्मियों को क्षेत्रीय अस्‍पताल ऊना रेफर किया गया, एक ईएसआई में है। गंभीर रूप से घायल लोगों को पीजीआइ चंडीगढ़ भेजने की तैयारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...