द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत में बीबीए विभाग द्वारा स्टूडेंट सेमिनार का आयोजन किया गया

--Advertisement--

Image

रैत- नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत में बीबीए विभाग द्वारा स्टूडेंट सेमिनार का आयोजन किया गया l सेमिनार का विषय Role & Impact of various factors on Business & economy transformation था l

कार्यक्रम का आरम्भ दीपप्रजवलन से किया गया l स्टूडेंट सेमिनार प्रोग्राम के मुख्यातिथि महाविद्यालय के कार्यकारिणी निर्देशक डा.बीएस पठानिया रहे l

बीबीए विभागाध्यक्ष मुकेश कुमार ने सेमिनार के उदेश्यों पर प्रकाश डाला l प्रधानाचार्य डा. परवीन शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और उन की गतिविधियों की सराहना की एवं मुख्यातिथि का स्वागत किया l

सेमिनार के मुख्य विषय डिजिटल मार्केटिंग,क्रिप्टोकरेंसी,मर्जर ऑफ़ बैंक्स,ग्लोबल फाइनेंस क्राइसिस,इन्फ्लेशन,सोशल रेस्पोंसिबिलिटी थे l

स्टूडेंट सेमिनार दो टेक्निकल सेशनस में रहा,पहले टेक्निकल सेशन में डा.अश्विनी कुमार एवं दूसरे टेक्निकल सेशन में सहायक प्रो.अनिश कोरला उपस्थित रहे l

बीबीए प्रथम वर्ष ,दूसरे एवं तीसरे वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं ने स्टूडेंट सेमिनार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं बेस्ट प्रस्तुतियां दीं l

मुख्यातिथि ने कहा कि स्टूडेंट सेमिनार छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास को बढ़ाता है एवं अपने उदेश्यों के प्रति अग्रसर करता है एवं साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों को सराहा l

सेमिनार के अंत में परिणाम घोषित किये गये जिस में वैशाली (प्रथम)कामिनी (दूसरे)राजेश (तीसरे) एवं शोएब,प्रीती,सनेहा कॉन्सोलेशन स्थान पर रहे l

इस स्टूडेंट सेमिनार में महाविद्यालय के कार्यकारिणी निर्देशक डा.बीएस पठानिया, प्रधानाचार्य डा. परवीन शर्मा, विभागाध्यक्ष मुकेश शर्मा,राजेश राणा, सभी अध्यापकवर्ग वितिका महाजन, कुसुम,कार्तिक,रजनीश उपस्थित रहे l बीबीए की छात्रा सेजल (स्टूडेंट प्रेजिडेंट) ने उपस्थित सभी का धन्यवाद किया l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...