वन बूथ 20 यूथ को लेकर कांगड़ा भारतीय युवा मोर्चा ने की समीक्षा बैठक

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल 

कांगड़ा के विश्राम गृह में भारतीय युवा मोर्चा (बी जे वाई एम) की वन बूथ 20 यूथ को लेकर बैठक संपन्न हुई। युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर के नेतृत्व में चलाए जा रहे 1 बूथ 20 यूथ अभियान को लेकर यह बैठक की गई।

इस अभियान के तहत युवा मोर्चा प्रत्येक बूथ पर 20 युवाओं को डिजिटल माध्यम से पार्टी के साथ जोड़ रहा है। बैठक में कांगड़ा मंडल के विभिन्न स्थानों के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर इस अभियान के बारे में आगामी रणनीति बनाई।

भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष और कांगड़ा चंबा पार्लियामेंट के प्रभारी पंकज हैप्पी, संगठान्तमक जिला कांगड़ा के अध्यक्ष प्रणव शर्मा और कांगड़ा मंडल के भाजमुयो के अध्यक्ष राजेश इस बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे।

वन बूथ 20 यूथ को लेकर जो कार्य बचा है उसे जल्द पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को इस बैठक के दौरान कहा गया। उन्होंने बताया कि युवा वर्ग का उत्साह भी भारतीय जनता पार्टी की ओर बहुत ही बेहतरीन देखने को मिल रहा है।

बैठक के दौरान चंदन शर्मा, राजेश परयाल, प्रणव, मोहित, अंकित समेत कई अन्य युवा सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...