नूरपुर मे खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को लाइसेंस बनाने हेतु किया गया जागरूक

--Advertisement--

Image

जिस तरह रोड पर गाड़ी चलाने के लिए लाइसेंस जरूरी होता है, उसी तरह खाद्य पदार्थों को बेचने के लिए भी लाइसेंस बनवाना जरूरी-सविता ठाकुर

नूरपुर- देवांश राजपूत

एफ एस एस ए आई धर्मशाला के माध्यम से नूरपुर के कमेटी हाल में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में असिस्टेंट कमिश्नर सविता ठाकुर द्वारा खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवता बारे व लाइसेंस बनवाने बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उन्होंने विभिन्न श्रेणी के व्यवसाय में लगने वाली लाइसेंस फीस व समय के बारे में दुकानदारों को बताया । उन्होंने कहा की जिस तरह रोड पर गाड़ी चलाने के लिए लाइसेंस जरूरी होता है उसी तरह किसी भी तरह के खाद्य पदार्थों के व्यापार को करने के लिए भी लाइसेंस बनवाना जरूरी है ।

उन्होंने बताया की आजकल लाइसेंस ऑन लाइन बनते है जिसे आप किसी भी लोकमित्र केंद्र, कैफे या अपने मोबाइल से अप्लाई कर सकते है।

इस मौके पर स्थानीय दुकानदार ,फूड सप्लाई अधिकारी सुगंधी कोंडल व विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...