
कांगड़ा- राजीव जसवाल
श्री बालाजी बहु विशेषज्ञ अस्पताल कांगड़ा में डॉक्टर राजेश शर्मा ने महिला स्वास्थ्य के विषय को लेकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि श्री बालाजी बहु विशेषज्ञ अस्पताल प्रदेश का एक ऐसा संस्थान है जहां पर आधुनिक स्तर की उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है।
महिला स्वास्थ्य की बात को लेकर उन्होंने बताया कि इस दिशा में भी बालाजी अस्पताल की ओर से नारी शक्ति की सुविधा के लिए अस्पताल में तीन महिला डॉक्टरों की तैनाती की गई है। महिला डॉक्टरों के होने से महिलाएं अपनी बीमारियों के बारे में खुलकर बात कर सकती है।
इस गंभीर विषय को समझते हुए श्री बालाजी बहु विशेषज्ञ अस्पताल कांगड़ा के सीएमडी डॉक्टर राजेश शर्मा ने अस्पताल में गायनोकोलॉजिस्ट के साथ चाइल्ड स्पेशलिस्ट व एनेस्थीसिया विभाग में महिला डॉक्टर की तैनाती की है।
उन्होंने आगे बताया कि उनका मानना है कि नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में आगे हैं पर समाज में कई महिलाएं ऐसी है जोकि पुरुष डॉक्टरों के सामने खुलकर अपनी बीमारी की समस्या के बारे में नहीं बता पाती। अब जब महिला डॉक्टर महिलाओं के सामने होंगी तो महिलाएं अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बता पाएंगी। महिला डॉक्टर की देखरेख में प्रसव के दौरान महिलाएं ज्यादा आरामदायक महसूस करती है।
गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर दिव्या वर्मा एक कुशल गायनोकोलॉजिस्ट है। डॉ दिव्या टांडा मेडिकल अस्पताल व फॉर्टिस चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं दे चुकी है। पीडियाट्रिशियन डॉक्टर अमनप्रीत कौर ने अमृतसर से एमडी कर चंडीगढ़, रोपड़, बठिंडा के अस्पतालों में सेवाएं दी है।
इसी तरह से एनेस्थीसिया विभाग से डॉ श्वेता अंडागले ने मुंबई से एमडी कर सिंगापुर में फेलोशिप की है।
डॉ अजय शर्मा ने बताया कि कांगड़ा जिले के लोगों को इलाज के लिए चंडीगढ़ या बाहर के किसी अन्य राज्यों का रुख ना करना पड़े इसके लिए श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा में सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। लोगो को घर द्वार पर बेहतर ईलाज मिल सके इसके लिए श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा हमेशा अग्रसर है।
