हिजाब विवाद के बीच दस लड़कियों पर एफआईआर दर्ज

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली- नवीन चौहान

कर्नाटक में हिजाब पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच पुलिस ने 10 लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। तुमकुर में गल्र्स एंप्रेस गवर्नमेंट पीयू कॉलेज के बाहर 17 फरवरी को प्रदर्शन करने पर यह कार्रवाई की गई है। लड़कियों पर आरोप है कि उन्होंने धारा 144 के तहत लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया।

पुलिस के मुताबिक, आईपीसी की धारा 143, 145, 188 और 149 के तहत ये एफआईआर दर्ज की गई है। कार्रवाई केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के उस बयान के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कर्नाटक सरकार से उन लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही थी। जोशी ने को कहा था कि कुछ लोग गलत इरादे से हिजाब विवाद को खत्म नहीं होने दे रहे हैं। अदालत के आदेश का पालन नहीं करना, यह गलत है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

परेशानी पैदा करने वालों को अब जेल में डाला जाएगा। शुक्रवार को ही कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट में कहा था कि हिजाब इस्लाम का अभिन्न अंग नहीं है। इस पर रोक लगाना संविधान के आर्टिकल 25 का उल्लंघन नहीं माना जा सकता। शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर बैन को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में अगली सुनवाई अब 21 फरवरी को होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...