आरोपित को पकड़ने गई पीओ सेल मंडी की टीम पर जानलेवा हमला, तीन सदस्यों को आई गंभीर चोटें, टांग व बाजू में फ्रेक्चर

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

उदघोषित अपराधी को पकड़ने अमृतसर गई मंडी पीओ सेल मंडी की चार सदस्यीय टीम पर आरोपित के स्वजन और पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया। हमले में टीम प्रभारी एचएचसी मोहिंदर सैनी, रवि कुमार और आरक्षी विवेक भंगालिया गंभीर घायल हुए हैं। जानलेवा हमले के बाद भी टीम लोगों की भीड़ के बीच से आरोपित को अपनी गाड़ी में बिठाकर साथ ले जाने में कामयाब रही। इस दौरान पड़ोसियों और स्वजन ने टीम की गाड़ी पर भी ईंटों और पत्थरों से हमला किया।

स्थानीय पुलिस ने मुश्किल से इन लोगों को सुरक्षित निकाला। टीम प्रभारी मोहिंदर सैनी की टांग में फ्रेक्चर हुआ। एक युवक द्वारा हाथ पर काटने से गहरी चोट आई हैं। एचएचसी रवि कुमार पर एक लड़के ने स्कूटी से दो बार जोरदार टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया।

आरक्षी विवेक भंगालिया की एक बाजू ईंट व पत्थरों के हमले को रोकते हुए फ्रैक्चर हो गई। टीम का इंतजार कर रहे एलएचसी दिनेश कुमार हमले में किसी तरह बच गए। 2008 से फरार चल रहे आरोपित को पकड़ने के लिए पीओ सेल की टीम का करीब 13 वर्षों में यह 10वां प्रयास था।

आरोपित को लाने के बाद करवाया उपचार

पीओ सेल मंडी की टीम ने चोरी व आपराधिक षडय़ंत्र के मामले में फरार चल रहे आरोपित को बीते सोमवार को अमृतसर से गिरफ्तार कर मंडी लाया था। टांगों और शरीर में दर्द के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान घायल सदस्यों को उनकी टांग व बाजू फ्रेक्चर होने का पता चिकित्सकों की जानकारी पर चला। इसके बाद उनकी बाजू और टांग पर प्लास्टर किया गया है।

चोरी व आपराधिक षडय़ंत्र के मामले में शामिल था आरोपित

आरोपित दलजिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी मकान नंबर-15 मुख्य बाजार दशमेश नगर थाना मोहनकंपुरा जिला अमृतसर पंजाब चोरी और आपराधिक षडय़ंत्र रचने के मामले में आरोपित था।थाना सदर में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। न्यायालय ने आरोपित को 2008 में उदघोषित अपराधी घोषित कर दिया था।

हमले की सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस

अमृतसर के मोहनकंपुरा थाना के तहत जोड़ाफाटक के पास स्थित आरोपित के घर से पुलिस थाना करीब 500 मीटर की दूरी पर है। पीओ सेल की टीम द्वारा अचानक हुए इस हमले की सूचना थाना और जिला के पुलिस अधीक्षक को दी गई थी। लेकिन सूचना के बाद स्थानीय पुलिस थाना की टीम डेढ़ घंटा देरी से मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ दर्जन की भीड़ के इस हमले से पीओ सेल की टीम को बचाने के लिए थाना से महज तीन पुलिस कर्मी ही भेजे गए।

पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्रिहोत्री ने कहा कि अमृतसर में भगौड़े आरोपित को पकड़ने के दौरान हुए हमले में पीओ सेल टीम के तीन सदस्य गंभीर घायल हुए हैं। विषम परिस्थितियों में आरोपित को पकड़ने में पूरी टीम ने सराहनीय कार्य किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...