सिविल अस्पताल चुवाड़ी में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, अस्पताल, रोगियों की सहूलत को लिए बड़े निर्णेय

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

सिविल अस्पताल चुवाड़ी में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मुख्य सचेतक विक्रम सिंह जरयाल के रूप में शिरकत की । इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम भटियात बचन सिंह ने की । इस बैठक में चुवाड़ी अस्पताल में हुए विकास कार्यो के लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा श्याम लाल शर्मा ने बताया कि वर्ष 2020-21 तथा इस वर्ष के अब तक विभिन्न मदों से अस्पताल के लिए 64 लाख 68हजार 396 रूपये प्राप्त हुए तथा 20 -21में अस्पताल के विभिन्न खर्चों हेतु 46लाख 81हजार 817 रूपये तथा इस वितिय वर्ष अब तक 28 लाख 66हजार 48 रूपये खर्च किए गए ।

डा एस एल शर्मा ने बताया कि गत कोविंड के चलते आर के एस की बैठक को स्थगित करना पडा तथा इस बार लगभग दो वर्षो का ब्यौरा प्रस्तुत किया जा रहा है। मुख्य अतिथि ने इस अस्पताल के लिए विभिन्न विकासात्मक कार्यो जानकारी देते हुए बताया कि निकट भविष्य में इस अस्पताल को सौ विस्तर तक बढाया जाएगा ।

उन्होंने ने बताया कि मरीजों की सहूलियत के मध्य नजर इस अस्पताल में रैंप व लिफ्ट का निर्माण किया जाएगा ताकी गंभीर रूप से बीमार मरीजों को उपर दूसरी व तीसरी मंजिल तक पहुंचाने में आसानी हो सके।बैठक के दौरान आर के एस सदस्यों ने इस अस्पताल में एंबुलेंस ना होने का मुद्दा भी उठाया ।

जिस पर जरयाल ने बताया कि ड्राइवर ना होने के कारण चंबा में खडी है।चालक के पद का सृजन कर उस एंबुलेंस की तैनाती यहां की जाएगी। सदस्यो ने चिकित्सकों के आवास के निर्माण का मुद्दा भी उठाया । जिसमें पर मुख्य सचेतक ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन राजस्व विभाग से अपनी खाली पडी जमीन को चिन्हित करवाए तो उसके बाद इन आवासों के निर्माण का कार्य भी शूरू करवा दिया जाएगा।

उन्होने अस्पताल प्रबंधन को आशवसत किया कि अस्पताल की बेहतरी के लिए जो भी संभव होगा उसे किया जाएगा ।ताकी लोगो को अपनी इलाज के लिए बाध्य न होना पड़े।

इस अवसर पर कार्यकारी वीएमओ विशाल शर्मा,बीडियो भटियात वसीर खान एसडीओ जल विभाग पवन कोण्डल,एसडीओ विजली विभाग राकेश शर्मा के अलावा कई अन्य विभाग के लोग शामिल थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...