जंग की आशंकाओं के बीच यूक्रेन ने क्रिप्टोकरेंसी को दी मान्यता, कीमतें बढ़ीं

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

रूस और यूक्रेन में जारी गतिरोध और युद्ध की संभावनाओं के बीच क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ी खबर है। यूक्रेन ने गुरुवार को क्रिप्टोकरेंसी और बिटकॉइन को मान्यता दे दी है। यानी कि करेंसी को लीगल और रेगुलेट कर दिया है।

जानकारी के अनुसार यूक्रेन संसद में बिटकॉउन संबंधी कानून पारित हुआ है, जिसके लिए इसके पक्ष में 272 सांसदों ने वोट दिए, जबकि छह सांसदों ने विरोध जताया।

कहा जा रहा है कि बिल के पीछे मुख्य उद्देश्य क्रिप्टोकरेंसी पर अपना नजरिया साफ करने और बिटकॉइन के खरीददारों की सुरक्षा करना है, क्योंकि अब से पहले देश में बिटकॉइन न ही कानूनी था और न ही गैरकानूनी।

यूक्रेन के उपप्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने ट्विटर पर कहा कि यूक्रेन पहले से ही क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल में दुनिया के पांच टॉप देशों में शामिल है। आज हमने एक और कदम आगे बढ़ाया है।

दूसरी ओर क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता मिलते ही बाजार में गुरुवार तेजी नजऱ आई और लगभग सभी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी हरे निशान पर कारोबार करती दिखीं।

बिटकॉइन की बात करें तो आज यह 46 हजार डॉलर के पार कारोबार कर रहा है। आज इसमें तीन फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...