शाहपुर के पूर्व सैनिकों ने किया साइकिल रैली का स्वागत

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयंम

भारत और पाकिस्तान के बीच सन 1971 में हुए युद्ध की सिल्वर जुबली और अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 16 सिख लाइट इंफेंट्री मामून कैंट की ओर से साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली योल कैंट से पठानकोट तक निकाली गई।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक संगठन इकाई शाहपुर की ओर से इस साइकिल रैली का शाहपुर में पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस साइकिल रैली में करीब 10 वायंटियरों ने भाग लिया।

इस रैली की अगुवाई जिला कांगड़ा के भाली निवासी लेफ्टिनेंट अभिषेक समियाल ने की। शाहपुर पहुंचने पर साइकिल रैली का स्वागत हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक संगठन इकाई शाहपुर के अध्यक्ष कैप्टन जय सिंह की अगुवाई में पूर्व सैनिकों ने किया।

इस मौके पर उनके साथ वाइस चेयरमैन मेजर कश्मीर, मुख्य आयोजक मेजर कुलदीप सिंह भदोरिया, सचिव रतन चंद, कैप्टन जन्मेज, कैप्टन सूबेदार करमचंद, कैप्टन भगवान सिंह, सूबेदार तेजा सिंह, कैप्टन प्रदीप कुमार, नायक मदनलाल, नायब सूबेदार कश्मीर सिंह, टेकचंद आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...