रैहन में जलशक्ति विभाग का विश्राम गृह बनाए जाने की अधिसूचना

--Advertisement--

Image

फतेहपुर- अनिल शर्मा

उपमंडल फतेहपुर के कस्बा रैहन में जल्द ही जलशक्ति विभाग का विश्राम गृह खुलने जा रहा है। इसकी अधिसूचना प्रदेश सरकार ने जारी कर दी है। रैहन के किसान भवन को नई मूर्त देकर जल्द इसको शुरू कर दिया जायेगा। एक करोड़ की लागत से बनने वाले जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह की पहली 50 लाख की किस्त भी जारी हो चुकी है।

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज हैप्पी, ग्राम पंचायत रैहन प्रधान निशा ढढवाल, विजय शर्मा, अंकुश शर्मा, रजत, गैरी राजपूत, रवि कुमार, राजेश कालिया, नरेश कुमार, सोम राज, देव राज, राजेश शर्मा, , विजय शर्मा, पवन सिंह, रविन्द्र ठाकुर, लक्की , करन, साहिल ,मंजीत ने रैहन में जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह बनाए जाने की अधिसूचना की जानकारी मिलते ही सामूहिक रूप से लड्डू बांटकर खुशी मनाई।

पंकज हैप्पी ने कहा क्षेत्र की जनता की विश्राम गृह को लेकर बहुत पुरानी मांग थी। जिसे भाजपा सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का धन्यवाद किया। स्थानीय लोगों ने इसके लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज हैप्पी का धन्यवाद किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...