मनरेगा बजट में 25 फीसदी कटौती से छीनेगा महिलाओं का रोजगार: ठाकुर सुरिंद्र मनकोटिया

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

मनरेगा बजट में 25 फीसदी कटौती से महिलाओं का रोजगार छीन जाएगा। यह बात पूर्व कर्मगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ठाकुर सुरिंदर मनकोटिया ने हिमखबर मीडिया से बात करते हुए कही। मनकोटिया ने कहा कोरोनाकाल के तीसरे वर्ष में जब रोजगार संकट चरम पर है और लोगों की जेबें खाली हैं। तब गांवों में श्रमिकों का सहारा बनने वाले महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) में लगातार दूसरे वर्ष बजट प्रावधान में कटौती की गई है। बजट कम होने का सीधा मतलब रोजगार के अवसरों में कमी से भी है।

ठाकुर सुरिदर मनकोटिया ने कहा केंद्र सरकार ने मनरेगा बजट में कटौती कर गरीबो के साथ कुठाराघात किया है। केंद्र सरकार ने मनरेगा में पैसे जारी नही किये है। जिसके कारण ना तो मजदूरों की पेमेंट हो रही और ना ही सीमेंट की आपूर्ति हो पा रही है। जिसके कारण काम ठप पढ़ गए है।

ठाकुर सुरिंद्र मनकोटिया ने कहा केंद्र का मनरेगा के बजट कम कर देना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मनरेगा कोरोना काल मे गरीबो के लिय वरदान साबित हुई थी। मनकोटिया ने कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये बयान भी दुर्भाग्यपूर्ण है।बहरहाल इस बार निर्मला सीतारण ने बजट भाषण में कहा कि 50 फीसदी आबादी शहरों में रहती है। इसलिए सरकार अपनी योजनाएं शहर केंद्रित कर रही है।

मनकोटिया ने प्रश्न पूछा है, केंद्र और प्रदेश सरकार से की क्या गावो में इंसान नही बसते ?
सूट बूट वाली सरकार ऐसे ही बेतुके बयान ही दे सकती है। पर जनहित में कार्य नही कर सकती। जनता इसका जवाब चल रहे और आगामी चुनावों में देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...