
चौगान नंबर 4 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक किया गया सफल ट्रायल -उपायुक्त
चंबा- भूषण गुरुंग
उपायुक्त डीसी राणा ने आज जिला प्रशासन ,आईटी विभाग और स्काई एयर कंपनी के सहयोग से दूरदराज के इलाकों में ड्रोन के माध्यम से दवाइयां इत्यादि पहुंचाने के लिए किए जा रहे ट्रायल का निरीक्षण किया। उपायुक्त डीसी राणा ने इस दौरान बताया कि आज ड्रोन ड्रोन के माध्यम से दवाइयां चंबा चौगान नंबर 4 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनेड़ तक पहुंचाने का सफल ट्रायल किया गया।
उन्होंने बताया कि ड्रोन के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जैसे दवाइयां ,टेस्ट किट्स इत्यादि को चंबा के दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा जिला में ट्रायल किया जा रहा है और आने वाले समय में ड्रोन का बेहतर प्रयोग किया जा सके।
भविष्य में ड्रोन के इस्तेमाल से समय की बचत होगी और स्वास्थ्य सेवाएं दूरदराज के इलाकों में समय रहते मरीजों तक पहुंचाना सुगम होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में आपदा के समय में भी इस तरह जरूरी वस्तुओं को ले जाने जाने के लिए भी ड्रोन का इस्तेमाल किया जा सकता है ।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि जिला चंबा में ड्रोन का उपयोग पुलिस विभाग और सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में में पहले से ही किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया केंद्र और राज्य सरकार ड्रोन की टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए ध्यान केंद्रित कर रही है।
स्काई एयर कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि आज के ट्रायल में 13 मिनट में चंबा चौगान नंबर 4 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनेड़ तक दवाइयां पहुंचाई गई। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम चंबा नवीन तंवर सहित स्काई एयर कंपनी के प्रतिनिधि रहे।
