बिलासपुर में विभिन्न खेलों के लिए ट्रायल 24 से

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र बिलासपुर, राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर व ऊना में सत्र 2022-23 के लिए ट्रायल आयोजित करेगा। यह ट्रायल 24 से 26 फरवरी तक कहलूर परिसर लुहणू मैदान में आयोजित किए जाएंगे।

खेल अधिकारी रवि शंकर ने बताया कि 24 फरवरी को 13 से 15 वर्ष की आयु के लड़के-लड़कियों के ट्रायल आयोजित होंगे जिसमें 24 फरवरी को एथलेटिक्स के लिए सुबह दस बजे ट्रायल लिए जाएंगे। जबकि 25 फरवरी को जूडो व बाक्सिग के लिए ट्रायल होंगे।

खिलाड़ियों का जन्म पहली जनवरी 2007 से 21 दिसंबर 2021 के बीच होना चाहिए। इसके अलावा राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर व ऊना के लिए 25 फरवरी को लड़के और लड़कियों के कबड्डी, लड़कों के हाकी व हैंडबाल के ट्रायल लिए जाएंगे। 26 फरवरी को वालीबाल व कुश्ती खेल में लड़कों के लिए ट्रायल होंगे।

ट्रायल में भाग लेने के लिए 13 वर्ष आयु के खिलाड़ियों की लंबाई 158 सेमी व वजन 43 किलोग्राम, 14 वर्ष के लिए लंबाई 164 सेमी व वजन 49 किलोग्राम, 15 वर्ष के लिए 165 सेमी लंबाई व 50 वजन किलोग्राम होना चाहिए। चुने गए खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, चिकित्सा, बीमा, खेल सामान व आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वह अपनी पढ़ाई स्थानीय स्कूल और कालेज में भी जारी रख सकते हैं। सभी संबंधित खिलाड़ी अपनी शैक्षणिक, आयु प्रमाणपत्र तथा खेल उपलब्धियों के मूल प्रमाणपत्र का एक सैट फोटो कापी तथा दो पासपोर्ट फोटो के साथ प्रशिक्षण केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। खिलाड़ियों का पंजीकरण सुबह नौ बजे से कहलूर खेल परिसर लुहणू में किया जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...