सरकार भेड़पालकों के द्वार’ कार्यक्रम के तहत देहरा पहुँचे वूल फेडरेशन अध्यक्ष त्रिलोक कपूर

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

सरकार भेड़पालकों के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत पिछले कल देहरा प्रवास पर आए वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने घुमंतू भेड़पालको को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कपूर ने कहा कि भेड़पालको को काफी समस्याओ का सामना करना है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने काफी योजनाएं जो है, आजकल सभी वर्ग के लिए चलाई हुई है जिसमे 11 बकरियां 21000 ओर 25000 की राशि मे सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है। नस्ल सुधार के लिए सरकार द्वारा चलाए फार्मो में भेड़े भी उपलब्ध करवाए जा रहे है।

परंतु खबर उस समय सुर्खियों में आ गई जब वन अधिकारी देहरा और एस डी एम देहरा देहरा प्रवास कार्यक्रम में नही पहुँच सके। इस पर त्रिलोक कपूर ने वन मंत्री राकेश पठानिया ओर जिला अधिकारी कागड़ा को अवगत करवाया है।
इस मौके पर कपूर खासे नाराज दिखे।

क्या कहते है बन अधिकारी सन्नी वर्मा :-

जब इस बाबत सन्नी वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया की उनका स्वास्थ्य ठीक नही था। उनको बुखार और गले मे इंफेक्शन थी। जिसके कारण उन्होंने कोरोना काल मे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लोगो के बीच जाना सही नही समझा। पर फिर भी वो सभा खत्म होते त्रिलोक कपूर के पास गए और बताया कि अस्वस्थ होने के कारण वो नही आ सके थे। सन्नी वर्मा ने बताया कि उन्होंने विभागीय कर्मचारी त्रिलोक कपूर के प्रवास कार्यक्रम में भेजे हुए थे ।

क्या कहते है एस डी एम देहरा धनवीर ठाकुर :-

एस डी एम देहरा बताते है कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नही थी। जब तक कार्यक्रम की जानकरी प्राप्त हुई वो काम से फील्ड में जा चुके थे। पर उन्होंने नायब तहसीलदार देहरा को कार्यक्रम में भेजा हुआ था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...