बड़ी खबर: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

पंजाब- भुपिंद्र सिंह राजू

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा पंजाब के रूपनगर में दिए गए बिहार के लोगों पर विवादित बयान को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान का विरोध कई दलों के नेताओं ने किया है।

गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मनीष सिंह के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना के कदमकुआं थाने में पंजाब के सी.एम. के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवा कर उनके द्वारा दिए गए विवादित बयान पर उनसे माफी मांगने के साथ-साथ उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

जिक्र योग्य है कि गत दिवस पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान रोपड़ में यह विवादित बयान दिया गया था कि यू.पी. बिहार के भइयों को पंजाब में राज नहीं करने देंगे। जिसको लेकर अब यू.पी., बिहार के लोगों में रोष पाया जा रहा है और इसी के तहत आज बिहार में उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...