नूरपुर की स्तुति का हुआ एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी की लहर

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

नूरपुर की पँचायत हटली जमवाला की होनहार बेटी स्तुति का एमबीबीएस में चयन होने पर रोज पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने सराहना की है। स्कूल प्रिंसिपल संजय सौगुनी ने बताया कि स्तुति ने जिस तरह से मेहनत के दम पर मुकाम हासिल किया है वह काबिले तारीफ है।

स्तुति के पिता रविन्द्र सिंह जोकि पूर्व सैनिक है ने बताया कि स्तुति की दसवीं तक कि शिक्षा रोज़ पब्लिक स्कूल से हुई है और बाहरवीं तक उसने डीएवी स्कूल बाघनी से ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि बच्चे की इस सफलता के पीछे सभी अध्यापकों,रोज़ पब्लिक स्कूल व डीएवी स्कूल और परिजनों का आभार प्रकट किया है।

वहीं स्तुति की माता रेखा ने बताया कि स्तुति सुबह जल्दी उठ कर अपनी पढ़ाई करती थी और जब तक उसका चयन नही हुआ तब तक उसे मोबाइल फोन लाकर नही दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल के समय वह सोशल मीडिया से दूर रही।

वहीं बीडीसी सदस्य व स्तुति के ताया गुलवन्त सिंह ने बताया कि स्तुति का नाहन मेडिकल कॉलेज में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अन्य बच्चों को भी इस लड़की से प्रेरित होकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मन लग्न हो तो बीना कोचिंग और सुविधाओं के अभाव में भी सफलता हासिल की जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...