कबड्डी में शाहपुर की टीम बनी विजेता

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

रिहलू यूथ क्लब ने दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समाज सेवक एवं बाइन कांट्रेक्टर संदीप पठानिया ने बुधवार को किया । इस कबड्डी प्रतियोगिता में जिला चंबा व कांगड़ा की लगभग 13 टीमें भाग लिया। फाइनल मैच शाहपुर और भटियात के बीच खेला गया। जिसमें शाहपुर की टीम विजेता रही।

इस मौके पर संदीप पठानिया ने विजेता टीम को 21 सौ रुपए और उपविजेता टीम को 16 सौ रुपए व स्मृति चिन्ह दिया । इस मौके पर संदीप पठानिया ने कहाकि देश की युवा पीढ़ी यदि गलत रास्ते पर चलती है तो निश्चित तौर पर उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। और देश की उन्नति भी प्रभावित होती है, लिहाजा युवाओं को खेलों में अपना ध्यान केंद्रित रखते हुए नशे से बचना चाहिए।

उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उनका यह अभियान पूरी तरह सफल हो रहा है। जिसमें वह युवाओं को नशा छोड़ो खेल खेलो का संदेश दे रहे हैं। और किसी भी देश का भविष्य और तरक्की उस देश के युवाओं पर टिकी होती है , ऐसे में युवाओं को भी देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...