केवल सिंह पठानिया ने सुजानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी नरेश पूरी के पक्ष में मांगे वोट

--Advertisement--

Image

पठानकोट- भुपिंद्र सिंह राजू

पंजाब के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के को- कॉर्डिनेटर प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने सुजानपुर बिधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी नरेश पूरी के पक्ष में धुंआधार प्रचार किया। पठानिया ने बुधवार को पंजाब के सुजानपुर में लोगों से मिले और कांग्रेस प्रत्याशी नरेश पूरी के पक्ष में वोट मांगे ।

पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब में सरकार रिपीट कर रही है।पंजाब की जनता का भरपूर साथ मिल रहा है क्योंकि पिछले पांच सालों में कांग्रेस पार्टी ने जनता का साथ देकर उनके विकास कार्य और कल्याणकारी नीतियों से जनता का भरोसा जीता है।

भाजपा ने हमेशा झूठ की राजनीति की ओर लोगो को गुमराह किया है आज जनता पूरे देश मे भाजपा के झूठे चेहरे को जान चुकी है।पठानिया ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार ने हर बर्ग को ध्यान में रख कर विकास कार्य किये है।पंजाब की जनता कांग्रेस के विकास कार्य को देख कर वोट डाल कर सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश पूरी को भारी मतों से जिताएगी।

बीजेपी पार्टी को पंजाब की जनता ने कई सालों से नकार दिया है। अब भाजपा दुसरो के कंधों पर बैठ कर सत्ता के सपने देख रही है लेकिन बीजेपी के ये सपने कभी पूरे नही होंगे। दूसरी तरफ आप पार्टी से दिल्ली सरकार ढंग से नही चल रही है और पंजाब के सपने देख रही।

अकालियों ने पंजाब की जनता को बहुत निचोड़ा था इसलिए सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था । अब पंजाब की जनता कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही पंजाब की जनता को साल में आठ सिलेंडर मुफ्त देने का वायदा किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...