इस गांव ने 70 साल से नहीं देखी सड़क, लोग आज भी पीठ पर सामान ढोने को मजबूर

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी जिला चम्बा की अठलुई पंचायत सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाई है। सड़क सुविधा न होने के चलते ग्रामीण आज भी रोजमर्रा की वस्तुओं को पीठ पर लादकर ले जाने को मजबूर हैं। आपातकालीन स्थिति और भी बदतर हो जाती है।

मरीज को पालकी में डालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ता है। कई बार समय पर सुविधा न मिलने पर मरीज बीच रास्ते में दम तोड़ जाते हैं। लोगों ने सरकार व प्रशासन से जल्द पंचायत को सड़क सुविधा से जोड़कर राहत प्रदान करने की गुहार लगाई है।

सदर विधायक के बोल 

इस बाबत जब सदर विधायक पवन नैयर से बात हुई तो उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा भूमि न देने के चलते सड़क की कवायद सिरे नहीं चढ़ पा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सड़क निर्माण के लिए भूमि दान करने का आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग व राजस्व विभाग की टीम को दोबारा पैमाइश के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...